किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन ने बीच पर किया खुल्लम-खुल्ला प्यार, वीडियो हुआ वायरल

किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन ने बीच पर किया खुल्लम-खुल्ला प्यार, वीडियो हुआ वायरल

Lewis Hamilton dating Kim Kardashian: फार्मूला 1 के सीनियर रेसर लुईस हैमिल्टन और रियलिटी स्टार किम कार्दशियन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हैं। बता दें, इस हफ्ते सोमवार को दोनों को कैलिफोर्निया के मालिबू बीच पर एक रोमांटिक आउटिंग के दौरान देखा गया। जहां उनकी कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

खुल्लम-खुल्ला प्यार जाहिर करते दिखीं किम कार्दशियन

20 अप्रैल को दोनों प्रशांत महासागर में सर्फिंग का मजा लेते दिखाई दिए। साथ ही, आप वीडियो में देख सकते है कि किम ने वेटसूट के साथ बिकिनी टॉप में समुद्र का लुत्फ उठाया, जबकि हैमिल्टन ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में कैजुअल लुक में दिखे और दोनों ने बीच पर एक-दूसरे को गले लगाया और बिना किसी झिझक के रोमांस और खुल्लम-खुल्ला प्यार जाहिर किया।

इस कपल ने पहले सुपर बाउल में साथ नजर आकर अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। इसके बाद कोचेला में भी दोनों साथ दिखे, जिससे ये स्पष्ट हो गया है कि उनका रिश्ता दिन-ब-दिन और मजबूत होता जा रहा है।

हैमिल्टन इस सीजन फरारी के साथ नई पारी खेलने वाले हैं

बता दें, 41 साल के हैमिल्टन (Lewis Hamilton) इस सीजन फरारी के साथ नई पारी खेल रहे हैं। 2025 के कमजोर सीजन के बाद उन्होंने चीन ग्रैंड प्रिक्स में तीसरे स्थान पर रहकर फरारी के साथ अपना पहला पोडियम हासिल किया और फिलहाल वो F1 ड्राइवर्स स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर हैं। साथ ही, शीर्ष पर चल रहे किमी एंटोनेली से 31 नंबर से पीछे हैं। बहरीन और सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स कैंसल होने के बाद अब हैमिल्टन 4 मई को मियामी ग्रैंड प्रिक्स में उतरेंगे और वो पहले से ही अमेरिका में मौजूद हैं।

लुईस हैमिल्टन अब न केवल अपनी लाइफस्टाइल की कारण से चर्चा में रहते हैं, बल्कि किम कार्दशियन ( Kim Kardashian) के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी मालिबू वाली ये सर्फिंग आउटिंग उनके रिलेशनशिप के मजबूत रिश्ते को बयां करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *