दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव से शुक्रवार दोपहर तीन वर्षीय बालक अनुरोध सिंह का अपहरण हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। घर के आंगन से उठाकर ले जाने का आरोप बच्चे के पिता माखन सिंह ने बताया कि अनुरोध घर के आंगन में खेल रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उसे उठा ले गया। उस समय पिता खेत पर गए हुए थे। घर लौटने पर परिजनों ने घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि उनका घर घनी बस्ती में है और मुख्य सड़क करीब 400 मीटर दूर है। इसके बावजूद बच्चा अचानक गायब हो गया। सफेद कार और बाइक की भी चर्चा गांव के बच्चों और ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी देखी गई थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि एक व्यक्ति कपड़े बेचने के बहाने बाइक से आया था। हालांकि किसी ने बच्चे को सीधे ले जाते नहीं देखा। ग्रामीणों का मानना है कि बच्चे को संभवतः सफेद कार में बैठाकर ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तेंदूखेड़ा अनुभाग की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने घर के आसपास और कुओं तक की तलाशी ली, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कई पुलिस टीमें बच्चे की तलाश में लगाई गई हैं। पुलिस जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढने का आरोप परिजन लगातार बच्चे की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। पिता माखन सिंह ने कहा कि वे खेती करके परिवार चलाते हैं और उनका पूरा जीवन बच्चे पर निर्भर है। वे चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढे। छोटे से गांव में हुई इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी घनी बस्ती में बच्चा अचानक गायब होना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्ध वाहनों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे को सुरक्षित खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


