खगड़िया ने मनाया 45वां स्थापना दिवस:लाभुकों को स्वीकृति पत्र और घर की चाबियां सौंपी, महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

खगड़िया ने मनाया 45वां स्थापना दिवस:लाभुकों को स्वीकृति पत्र और घर की चाबियां सौंपी, महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

खगड़िया जिले ने रविवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्सव और विकास का माहौल रहा। जिला मुख्यालय स्थित जेएनकेटी मैदान सहित मानसी, परबत्ता और चौथम प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, वृक्षारोपण, सम्मान समारोह और सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण जैसे आयोजन हुए। जिलेवासियों ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला मुख्यालय के जेएनकेटी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में हजारों लोग शामिल हुए। शाम होते ही पूरा मैदान रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जगमगा उठा। मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने भजन और लोकगीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सांसद और विधायक रहे मौजूद इस अवसर पर सदर विधायक बबलू मंडल, सांसद राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य, अलौली विधायक रामचंद्र सादा, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और डीडीसी श्वेता भारती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कई लाभुकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। लाभुकों को स्वीकृति पत्र और घर की चाबियां सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र और घर की चाबियां सौंपी गईं। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्राई साइकिलें दी गईं। मछली पालन से जुड़े लाभुकों को आधुनिक उपकरण मिले, जबकि किसानों को रोजगार और कृषि कार्य से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराए गए। मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को टैब और मोबाइल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, परबत्ता क्षेत्र के 20 परिवारों को बासगीत जमीन का पर्चा भी प्रदान किया गया, जिससे लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि खगड़िया जिला लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में जिले में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा, “45 वर्षों की विकास यात्रा में खगड़िया ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाले समय में जिले को और विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। जिला स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि विकास के नए संकल्प लेने का भी दिन है।” वहीं सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया अब विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है। सांसद ने कहा कि सड़क, रेल, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे आने वाले समय में जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी। सांसद ने कहा, “खगड़िया ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार गांव से लेकर शहर तक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले वर्षों में खगड़िया बिहार के विकसित जिलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।” महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली इधर मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में भी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सदर विधायक बबलू मंडल ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि खगड़िया जिला लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। मानसी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमनी पंचायत की मंजू देवी, ममता देवी एवं निशा देवी, सैदपुर पंचायत की सैयरा खातून, तानशीला खातून, कारी शबनम एवं तरन्नुम खातून तथा बलहा पंचायत की दलता देवी एवं सरिता देवी को स्वीकृति पत्र एवं घर की चाभी प्रदान की गई। इसके अलावा कई लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए 12-12 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। विधायक बबलू मंडल ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में विधायक बाबूलाल सौर्य ने कहा कि खगड़िया जिला ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने त्रिवेणी उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट सहित क्षेत्र में पर्यटन और विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोहिया स्वच्छता कर्मियों को चेक देकर सम्मानित किया गया तथा लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए गए। जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ उद्देश्य बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने कहा कि प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है ताकि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। वहीं सीओ हरिनाथ राम एवं बीओ प्रदीप कुमार ने भी विकास योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चौथम प्रखंड में स्थापना दिवस के अवसर पर साइकिल रैली, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बाल विकास परियोजना कर्मियों द्वारा रंगोली के माध्यम से खगड़िया जिला का आकर्षक मानचित्र बनाया गया, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। पूरे जिले में स्थापना दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनभागीदारी और विकास योजनाओं के लाभ वितरण के साथ खगड़िया का 45वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक और यादगार बन गया। खगड़िया जिले ने रविवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्सव और विकास का माहौल रहा। जिला मुख्यालय स्थित जेएनकेटी मैदान सहित मानसी, परबत्ता और चौथम प्रखंडों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, वृक्षारोपण, सम्मान समारोह और सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण जैसे आयोजन हुए। जिलेवासियों ने इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला मुख्यालय के जेएनकेटी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में हजारों लोग शामिल हुए। शाम होते ही पूरा मैदान रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जगमगा उठा। मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने भजन और लोकगीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सांसद और विधायक रहे मौजूद इस अवसर पर सदर विधायक बबलू मंडल, सांसद राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य, अलौली विधायक रामचंद्र सादा, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और डीडीसी श्वेता भारती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कई लाभुकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। लाभुकों को स्वीकृति पत्र और घर की चाबियां सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को स्वीकृति पत्र और घर की चाबियां सौंपी गईं। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्राई साइकिलें दी गईं। मछली पालन से जुड़े लाभुकों को आधुनिक उपकरण मिले, जबकि किसानों को रोजगार और कृषि कार्य से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराए गए। मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को टैब और मोबाइल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, परबत्ता क्षेत्र के 20 परिवारों को बासगीत जमीन का पर्चा भी प्रदान किया गया, जिससे लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि खगड़िया जिला लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में जिले में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा, “45 वर्षों की विकास यात्रा में खगड़िया ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाले समय में जिले को और विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। जिला स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि विकास के नए संकल्प लेने का भी दिन है।” वहीं सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया अब विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है। सांसद ने कहा कि सड़क, रेल, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे आने वाले समय में जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेंगी। सांसद ने कहा, “खगड़िया ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार गांव से लेकर शहर तक आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले वर्षों में खगड़िया बिहार के विकसित जिलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।” महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली इधर मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में भी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सदर विधायक बबलू मंडल ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि खगड़िया जिला लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। मानसी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमनी पंचायत की मंजू देवी, ममता देवी एवं निशा देवी, सैदपुर पंचायत की सैयरा खातून, तानशीला खातून, कारी शबनम एवं तरन्नुम खातून तथा बलहा पंचायत की दलता देवी एवं सरिता देवी को स्वीकृति पत्र एवं घर की चाभी प्रदान की गई। इसके अलावा कई लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए 12-12 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। विधायक बबलू मंडल ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं परबत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित समारोह में विधायक बाबूलाल सौर्य ने कहा कि खगड़िया जिला ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने त्रिवेणी उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट सहित क्षेत्र में पर्यटन और विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोहिया स्वच्छता कर्मियों को चेक देकर सम्मानित किया गया तथा लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए गए। जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ उद्देश्य बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने कहा कि प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है ताकि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। वहीं सीओ हरिनाथ राम एवं बीओ प्रदीप कुमार ने भी विकास योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चौथम प्रखंड में स्थापना दिवस के अवसर पर साइकिल रैली, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बाल विकास परियोजना कर्मियों द्वारा रंगोली के माध्यम से खगड़िया जिला का आकर्षक मानचित्र बनाया गया, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। पूरे जिले में स्थापना दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनभागीदारी और विकास योजनाओं के लाभ वितरण के साथ खगड़िया का 45वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक और यादगार बन गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *