रोहतक में प्रधानमंत्री का दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर में लगाई प्रदर्शनी, निकाली जाएगी कलश यात्रा

रोहतक में प्रधानमंत्री का दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर में लगाई प्रदर्शनी, निकाली जाएगी कलश यात्रा

रोहतक में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशभर में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला के गांव किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शिरकत करेंगे। जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है। वहीं, जिले के सभी मंदिरों में साफ सफाई के साथ आकर्षक लाइट भी लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली अपना संदेश देंगे। अन्य मंदिरों में भी प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के लिए प्रबंध किए गए हैं। महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें साधु संत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका लाभ श्रद्धालु उठाएंगे। शिव तांडव के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
जिला स्तरीय समारोह के दौरान शिव तांडव के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध करवाए गए है। साथ ही श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *