भोजपुर में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लेड से हाथ पर वार किया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एडमिट कराया गया। घायल की पहचान तरी मोहल्ला निवासी किशन कुमारी की पत्नी साधना कुमारी(28) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। अस्पताल में एडमिट साधना ने बताया कि पिछले साल 5 मई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ महीना अपने ससुराल रही। इस दौरान बाइक की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस संबंध में महिला थाने में लिखित आवेदन दिया था। उसके बाद मायके वैशाली चली गई थी। कुछ दिन बाद फिर ससुराल आ गई थी। रविवार की शाम मेरे कमरे से पति सामान लेकर जा रहा था। रात में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच देवर ने ब्लेड से हाथ पर हमला कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस पीड़िता ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर अपने देवर रंजीत पर ब्लेड से मारकर जख्मी करने और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर में घरेलू विवाद में देवर ने भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लेड से हाथ पर वार किया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एडमिट कराया गया। घायल की पहचान तरी मोहल्ला निवासी किशन कुमारी की पत्नी साधना कुमारी(28) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। अस्पताल में एडमिट साधना ने बताया कि पिछले साल 5 मई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ महीना अपने ससुराल रही। इस दौरान बाइक की मांग को लेकर पति और ससुराल वाले मारपीट करते थे। इस संबंध में महिला थाने में लिखित आवेदन दिया था। उसके बाद मायके वैशाली चली गई थी। कुछ दिन बाद फिर ससुराल आ गई थी। रविवार की शाम मेरे कमरे से पति सामान लेकर जा रहा था। रात में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच देवर ने ब्लेड से हाथ पर हमला कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस पीड़िता ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर अपने देवर रंजीत पर ब्लेड से मारकर जख्मी करने और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


