कल्याण ज्वेलर्स में गोल्ड-स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी:कर्मचारी ने अपने खाते में जमा कराये रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कल्याण ज्वेलर्स में गोल्ड-स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी:कर्मचारी ने अपने खाते में जमा कराये रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कल्याण ज्वेलर्स के अंबिकापुर शो रुम के कर्मचारी ने धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। कर्मचारी ने निवेशक को अपने निजी खाते को क्यू आर कोड भेजकर राशि जमा कराई और कंपनी के खाते में जमा नहीं की। निवेशक ने पांच लाख 70 हजार रुपये ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी अविनाश कुमार ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 2 जुलाई 2025 को कल्याण ज्वेलर्स के शो रुम में गए थे। वहां उन्हें गोल्ड स्कीम धनलक्ष्मी की जानकारी दी गई। शो रुम के कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्कीम में जिस दिन जितना नगद पैसा जमा करेंगे, उस दिन की कीमत के हिसाब से गोल्ड जमा कर दिया जाएगा। इसकी वे निकासी गोल्ड के रूप में या गोल्ड की कीमत के रूप में कर सकते हैं। निजी क्यू आर कोड भेज जमा कराए रूपये
अविनाश कुमार ने अपना गोल्ड स्कीम का खाता खोला और पांच हजार रुपये मासिक जमा करने लगे। 21 अक्टूबर 25 को अविनाश ने अल्पअवधि के लिए 30 हजार रुपया उनके द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड मे जमा कराया। उन्हें 10 दिनों के भीतर 40 हजार रुपये खाते में वापस हो गया। राजेश कुमार तिवारी एवं अन्य के द्वारा 11 नवंबर 25 से दिनांक 22 दिसंबर 25 तक लगातार निवेश के नाम पर कल्याण ज्वैलर्स के कर्मचारियों के नाम के बैंक खाता का क्यू आर कोड भेजकर राशि जमा कराई गई। खाते में नहीं मिले रुपये तो दर्ज कराई रिपोर्ट
अविनाश कुमार ने इस अवधि में कुल 7 लाख 59 हजार रुपये जमा कराये। जब वे शो रुम पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके धनलक्ष्मी खाते से मात्र एक लाख 87 हजार रुपये वापस किया गया। उन्होंने मैनेजर से बात की तो राजेश कुमार तिवारी के शो रुम में नहीं होने की जानकारी दी गई। अविनाश ने कुल 05 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस का अपराध दर्ज किया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राजेश कुमार तिवारी की पतासाजी शुरू की और उसे रायपुर से हिरासत में लिया। पुलिस ने राजेश कुमार तिवारी (28 वर्ष) से पूछताछ की तो उसने ठगी करना स्वीकार किया।
मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *