‘पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को दिलाई सजा’:SPP को DIG ने प्रशस्त्रि से देकर किया सम्मानित,कहा-सराहनीय कार्य

‘पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को दिलाई सजा’:SPP को DIG ने प्रशस्त्रि से देकर किया सम्मानित,कहा-सराहनीय कार्य

चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरि किशोर राय ने रेप एवं पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक(SPP) जयशंकर तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें स्पीडी ट्रायल के माध्यम से बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया। रेप एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों में पैरवी की बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने रेप एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने में जयशंकर तिवारी की सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने की अनुशंसा की थी। इसके बाद डीआईजी हरि किशोर राय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जयशंकर तिवारी लंबे समय से रेप और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में विशेष लोक अभियोजक के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में प्रभावी ढंग से पैरवी करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सजा दिलाने में अहम योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और त्वरित सुनवाई को लेकर किए गए प्रयासों की लगातार सराहना होती रही है। इसके पहले भी जयशंकर तिवारी का हुआ सम्मान यह पहली बार नहीं है जब जयशंकर तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उन्हें पॉक्सो एक्ट के मामलों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कई बार प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। बगहा और बेतिया पुलिस अधीक्षकों के अलावा बिहार सरकार के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी उन्हें अनेक अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है। चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरि किशोर राय ने रेप एवं पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक(SPP) जयशंकर तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें स्पीडी ट्रायल के माध्यम से बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया। रेप एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों में पैरवी की बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने रेप एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को त्वरित सजा दिलाने में जयशंकर तिवारी की सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने की अनुशंसा की थी। इसके बाद डीआईजी हरि किशोर राय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जयशंकर तिवारी लंबे समय से रेप और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में विशेष लोक अभियोजक के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में प्रभावी ढंग से पैरवी करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सजा दिलाने में अहम योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और त्वरित सुनवाई को लेकर किए गए प्रयासों की लगातार सराहना होती रही है। इसके पहले भी जयशंकर तिवारी का हुआ सम्मान यह पहली बार नहीं है जब जयशंकर तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया हो। इससे पूर्व भी उन्हें पॉक्सो एक्ट के मामलों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कई बार प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। बगहा और बेतिया पुलिस अधीक्षकों के अलावा बिहार सरकार के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी उन्हें अनेक अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *