मोगा में संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का उद्घाटन:जस्टिस जगमोहन बंसल ने किया शुभारंभ, गवाहों को मिलेगी मदद

मोगा में संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का उद्घाटन:जस्टिस जगमोहन बंसल ने किया शुभारंभ, गवाहों को मिलेगी मदद

मोगा के ज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का उद्घाटन किया गया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय जज जस्टिस जगमोहन बंसल ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल, मोगा के सभी न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू और बार एसोसिएशन निहाल सिंह वाला के प्रधान संदीप अरोड़ा सहित वरिष्ठ वकील और बार सदस्य उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह के दौरान जस्टिस जगमोहन बंसल ने बताया कि जिला अदालत मोगा में स्थापित यह केंद्र संवेदनशील गवाहों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा। यह आपराधिक मामलों में गवाही देने वाले गवाहों को सुरक्षित, शांत और बाधा रहित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे बिना किसी डर या दबाव के अपनी गवाही दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक मानवीय और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे केंद्र विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और संवेदनशील मामलों से जुड़े गवाहों के लिए सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरजीत सिंह, बिशन स्वरूप, मुनीश अरोड़ा, शिव मोहन गर्ग, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट रावी इंदर कौर संधू, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पुष्पा रानी, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ममता कक्कड़, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव सिमरन सिंह और अतिरिक्त सिविल जज इतू सोढ़ी सहित अन्य न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *