आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान खैराहा गांव(वार्ड नंबर 2) के जगदीश शर्मा(50) के तौर पर हुई है। पेशे से ड्राइवर थे। वर्तमान में आरा सिविल कोर्ट के जज की गाड़ी चलाते थे। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के पास की है। मृतक के बेटे संतोष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को मौसेरे भाई के नाती के तिलक में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाइस से घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, तीन पुत्र संतोष शर्मा, सोनू शर्मा, गुड्डू शर्मा और दो पुत्री पूजा देवी, रीता देवी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान खैराहा गांव(वार्ड नंबर 2) के जगदीश शर्मा(50) के तौर पर हुई है। पेशे से ड्राइवर थे। वर्तमान में आरा सिविल कोर्ट के जज की गाड़ी चलाते थे। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के पास की है। मृतक के बेटे संतोष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को मौसेरे भाई के नाती के तिलक में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाइस से घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, तीन पुत्र संतोष शर्मा, सोनू शर्मा, गुड्डू शर्मा और दो पुत्री पूजा देवी, रीता देवी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


