नालंदा में पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा:सदर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोड़ दम, सामान खरीदने बाजार गया था

नालंदा में पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा:सदर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोड़ दम, सामान खरीदने बाजार गया था

नालंदा में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वृंदावन निवासी राम जीवन मिस्त्री के पुत्र धनराज कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा गांव के पास की है। चचेरे भाई रंजन कुमार ने बताया कि धनराज सामान लाने के लिए पैदल ही बाजार जा रहा है। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो सड़क पर गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वृंदावन निवासी राम जीवन मिस्त्री के पुत्र धनराज कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा गांव के पास की है। चचेरे भाई रंजन कुमार ने बताया कि धनराज सामान लाने के लिए पैदल ही बाजार जा रहा है। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो सड़क पर गिर गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *