बिहार खेल विश्वविद्यालय में जॉब का मौका:गेस्ट फैकल्टी-कोच के लिए 16 जून तक करें आवेदन, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में अवसर

बिहार खेल विश्वविद्यालय में जॉब का मौका:गेस्ट फैकल्टी-कोच के लिए 16 जून तक करें आवेदन, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में अवसर

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों को विस्तार देने के लिए गेस्ट फैकल्टी और विभिन्न खेलों के कोच की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून तक अपना आवेदन पत्र विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं। खेल प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। गेस्ट फैकल्टी के 17 पदों पर होगी बहाली विश्वविद्यालय में थ्योरी और प्रैक्टिकल कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 17 गेस्ट फैकल्टी की बहाली की जाएगी। विषयवार रिक्तियों की बात करें, तो सर्वाधिक 13 पद ‘हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन’ विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के लिए दो और अंग्रेजी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के लिए एक-एक पद रिक्त है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन सभी पदों पर राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुरूप आरक्षण का लाभ भी लागू होगा। विभिन्न खेलों के लिए रखे जाएंगे गेस्ट कोच खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई खेलों में गेस्ट कोच की भी सेवा ली जाएगी। बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में तीन-तीन कोच की नियुक्ति होगी। कबड्डी के लिए दो पद निर्धारित हैं। वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और योग के लिए एक-एक कोच रखे जाएंगे। एथलेटिक्स और क्रिकेट में एक-एक नई रिक्ति के साथ ही पुरानी जबकि बैकलॉग वैकेंसी के तहत भी दो-दो पद भरे जाएंगे। पूरी तरह ऑफलाइन है आवेदन प्रक्रिया बहाली की यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को पूरी तरह भरकर और सभी आवश्यक शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्रों को संलग्न कर उसे केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। यहां भेजें अपना फॉर्म उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र कुलसचिव, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर, नालंदा, बिहार-803116 के पते पर भेजना होगा। आवेदन की स्क्रूटनी के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी उनके ई-मेल आईडी पर दी जाएगी। राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों को विस्तार देने के लिए गेस्ट फैकल्टी और विभिन्न खेलों के कोच की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 जून तक अपना आवेदन पत्र विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं। खेल प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। गेस्ट फैकल्टी के 17 पदों पर होगी बहाली विश्वविद्यालय में थ्योरी और प्रैक्टिकल कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 17 गेस्ट फैकल्टी की बहाली की जाएगी। विषयवार रिक्तियों की बात करें, तो सर्वाधिक 13 पद ‘हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन’ विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के लिए दो और अंग्रेजी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के लिए एक-एक पद रिक्त है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन सभी पदों पर राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुरूप आरक्षण का लाभ भी लागू होगा। विभिन्न खेलों के लिए रखे जाएंगे गेस्ट कोच खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कई खेलों में गेस्ट कोच की भी सेवा ली जाएगी। बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में तीन-तीन कोच की नियुक्ति होगी। कबड्डी के लिए दो पद निर्धारित हैं। वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और योग के लिए एक-एक कोच रखे जाएंगे। एथलेटिक्स और क्रिकेट में एक-एक नई रिक्ति के साथ ही पुरानी जबकि बैकलॉग वैकेंसी के तहत भी दो-दो पद भरे जाएंगे। पूरी तरह ऑफलाइन है आवेदन प्रक्रिया बहाली की यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को पूरी तरह भरकर और सभी आवश्यक शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्रों को संलग्न कर उसे केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। यहां भेजें अपना फॉर्म उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र कुलसचिव, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर, नालंदा, बिहार-803116 के पते पर भेजना होगा। आवेदन की स्क्रूटनी के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी उनके ई-मेल आईडी पर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *