बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। जिला नियोजनालय बक्सर 8 मई 2026 को एक रोजगार शिविर का आयोजन कर रही है। इस शिविर में निजी कंपनी पावरपैक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह रोजगार शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। भर्ती मशीन ऑपरेटर और सहायक (हेल्पर) के पदों के लिए होगी। 40 साल तक के महिला-पुरुष ले सकते है भाग इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिल सके। 18 से 40 वर्ष तक के महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के बावल सेक्टर-3 में स्थित कंपनी के कार्यस्थल पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 22,080 रुपये दिया जाएगा। रहने और खाने की सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध कंपनी की ओर से रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आवास के लिए प्रति बेड 1000 रुपए तथा भोजन के लिए प्रतिदिन 18 रुपए का प्रावधान है, जिसमें समय पर भोजन और दो बार चाय शामिल होगी। चयन पूरी तरह मौके पर ही किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर टाइम पर आने की अपील रोजगार शिविर में प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी, जबकि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों के लिए नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। जिला नियोजनालय बक्सर 8 मई 2026 को एक रोजगार शिविर का आयोजन कर रही है। इस शिविर में निजी कंपनी पावरपैक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह रोजगार शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। भर्ती मशीन ऑपरेटर और सहायक (हेल्पर) के पदों के लिए होगी। 40 साल तक के महिला-पुरुष ले सकते है भाग इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मौका मिल सके। 18 से 40 वर्ष तक के महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के बावल सेक्टर-3 में स्थित कंपनी के कार्यस्थल पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 22,080 रुपये दिया जाएगा। रहने और खाने की सुविधा कराई जाएगी उपलब्ध कंपनी की ओर से रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आवास के लिए प्रति बेड 1000 रुपए तथा भोजन के लिए प्रतिदिन 18 रुपए का प्रावधान है, जिसमें समय पर भोजन और दो बार चाय शामिल होगी। चयन पूरी तरह मौके पर ही किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर टाइम पर आने की अपील रोजगार शिविर में प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी, जबकि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों के लिए नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


