कैमूर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:2 बच्चों की थी मां, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने किया अंतिम संस्कार

कैमूर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:2 बच्चों की थी मां, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने किया अंतिम संस्कार

कैमूर के रामगढ़ थाना अंतर्गत नरहन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान जितेंद्र कुमार की पत्नी संगीता देवी(35) के रूप में हुई है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतका के फूफा दीनदयाल चौधरी ने बताया कि उन्हें संगीता की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संगीता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, घटना के पीछे के असल कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। कैमूर के रामगढ़ थाना अंतर्गत नरहन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान जितेंद्र कुमार की पत्नी संगीता देवी(35) के रूप में हुई है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतका के फूफा दीनदयाल चौधरी ने बताया कि उन्हें संगीता की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संगीता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, घटना के पीछे के असल कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *