बक्सर जिला नियोजनालय 21 अप्रैल 2026 को एक रोजगार शिविर का आयोजन करेगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें दो कंपनियां कुल 400 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। शिविर में लेंसकार्ट कंपनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए आवेदन स्वीकार करेगी। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को भिवाड़ी में करेंगे नियुक्त चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान के भिवाड़ी में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 12,726 से 15,210 रुपये तक वेतन मिलेगा। कंपनी उपस्थिति प्रोत्साहन राशि, रियायती भोजनालय और बस सेवा जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। दूसरी कंपनी आइडेमिया सिस्कॉम एटीएम कार्ड और सिम कार्ड निर्माण कार्य (मशीन ऑपरेटर) के लिए 200 रिक्तियां लाई है। इसके लिए 18 से 30 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल नोएडा होगा और वेतन 11,500 से 14,500 रुपये तक होगा। कंपनी 900 रुपये बोनस, निःशुल्क दोपहर और रात्रि भोजन तथा ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान की सुविधा भी देगी। अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और रोजगार प्राप्त करने की अपील की है। बक्सर जिला नियोजनालय 21 अप्रैल 2026 को एक रोजगार शिविर का आयोजन करेगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें दो कंपनियां कुल 400 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। शिविर में लेंसकार्ट कंपनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए आवेदन स्वीकार करेगी। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को भिवाड़ी में करेंगे नियुक्त चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान के भिवाड़ी में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 12,726 से 15,210 रुपये तक वेतन मिलेगा। कंपनी उपस्थिति प्रोत्साहन राशि, रियायती भोजनालय और बस सेवा जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। दूसरी कंपनी आइडेमिया सिस्कॉम एटीएम कार्ड और सिम कार्ड निर्माण कार्य (मशीन ऑपरेटर) के लिए 200 रिक्तियां लाई है। इसके लिए 18 से 30 वर्ष आयु के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल नोएडा होगा और वेतन 11,500 से 14,500 रुपये तक होगा। कंपनी 900 रुपये बोनस, निःशुल्क दोपहर और रात्रि भोजन तथा ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान की सुविधा भी देगी। अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो सकते हैं। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और रोजगार प्राप्त करने की अपील की है।


