jmdbet777.com सट्टा पैनल चलाने वाला मास्टर माइंड नितिन मोटवानी गिरफ्तार:9 महीने से फरार था आरोपी, 92.50 लाख का सट्टा पकड़े जाने के बाद से पुलिस कर रही थी तलाश

jmdbet777.com सट्टा पैनल चलाने वाला मास्टर माइंड नितिन मोटवानी गिरफ्तार:9 महीने से फरार था आरोपी, 92.50 लाख का सट्टा पकड़े जाने के बाद से पुलिस कर रही थी तलाश

ऑनलाइन बैटिंग साइट jmdbet777.com के पैनल से सट्टा संचालित करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना से संबंधित 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपी पर ऑनलाइन बैटिंग साइट की आईडी लेकर सट्टा पैनल संचालित करने का आरोप है। कारों में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा पुलिस के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास चारपहिया वाहनों में ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 37.50 लाख रुपए नकद, 5 लाख रुपए कीमत के 10 मोबाइल फोन और तीन कारें जब्त की गई थीं। जब्त वाहनों में 40 लाख रुपए कीमत की दो महिंद्रा थार और 10 लाख रुपए कीमत की एक नेक्सा XL6 शामिल थी। पुलिस ने सभी सामान की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपए आंकी थी। इस मामले में गंज थाने में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) में केस दर्ज किया गया था। रायपुर में मौजूदगी की सूचना पर गिरफ्तारी कार्रवाई के बाद ऑनलाइन बैटिंग साइट jmdbet777.com का पैनल चलाने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान जांच टीम को उसके रायपुर में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन बैटिंग साइट के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से मामले से जुड़े 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी नितिन मोटवानी, बीजू मोटवानी का बेटा है और रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित पाल्म बैलाजियो के सी-304 में रहता है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *