India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच रांची में खेला जा रहा है। भारतीय टीम का कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व शाई होप कर रहे हैं।
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में जबकि वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व शाई होप संभाल रहे हैं।
दोनों टीमोंं की प्लेइंग-11 इस प्रकार है
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत का पलड़ा भारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम को 21 मैच में जीत नसीब हुई है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

