Ishan Kishan in IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन ने एक छक्का लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, ईशान किशन को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल 50 छक्के पूरे करने के लिए, एक सिक्स की जरूरत थी, जिसे उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मैच में 6.5वें ओवर में गुडाकेश मोती की गेंद पर पूरा कर लिया।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

