NESCO कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में Jiya Jacob हिरासत में, पुलिस के हाथ लगे नए लिंक

Jiya Jacob Drug Case: मुंबई के NESCO कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तार भी सामने आने लगे हैं। पुलिस ने 23 अप्रैल को मीरा रोड की 33 साल की मॉडल और साइड एक्ट्रेस जिया जैकब को अरेस्ट कर लिया है।

ड्रग्स केस में आया एक नया टर्न

मुंबई के गोरेगांव ड्रग्स केस में एक नया टर्न आया है। 11 अप्रैल को NESCO एग्जीबिशन सेंटर में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान 2 एमबीए छात्रों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस मामले की तहकीकात शुरू हुई। जांच में ये पता चला था कि शहर के कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में ड्रग्स की तस्करी के लिए 3 से 4 व्यक्तियों का नेटवर्क सक्रिय है। इसी मामले में अब एक्ट्रेस जिया जैकब का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने उन्हें मीरा रोड से गिरफ्तार कर लिया है और उनके बैंक अकाउंट में लाखों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन्स का भी खुलासा हुआ है।

ड्रग्स रैकेट के लेन-देन के लिए जिया जैकब के बैंक खातों का किया यूज

Jiya Jacob Drug Case

इतना ही नहीं, जांच में ये भी सामने आया कि इस ड्रग्स रैकेट के आर्थिक लेन-देन के लिए जिया जैकब के बैंक खातों का यूज किया गया था। पुलिस के अनुसार कई आरोपियों ने उनके खाते में रकम ट्रांसफर की। आनंद पटेल ने 64,000 रुपये, विनीत गेरलानी ने 22,500 रुपये, शुभा अग्रवाल ने 1,66,400 रुपये और आयुष साहित्य ने 1,84,600 रुपये जमा किए थे। बता दें,
पुलिस का दावा है कि ये सभी ट्रांजैक्शन म्यूजिक इवेंट के दौरान ड्रग्स की खरीद-बिक्री से जुड़े थे। इसके अलावा आरोपी आयुष साहित्य और जिया जैकब के बीच की चैट हिस्ट्री भी पुलिस के हाथ लग गई है।

साथ ही, जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ। अब बताया जा रहा है कि जिया जैकब पिछले 2 साल से मामले के मुख्य ड्रग्स सप्लायर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। वो आरोपी अभी भी फरार है और आशंका है कि वो विदेश भाग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *