Dhurandhar 2 OTT: साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए 58 दिन यानी 2 महीने हो गए हैं और फिल्म अभी भी बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा रही है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। थिएटर के बाद लोगों को इसके ओटीटी पर आने का इंतजार था। जिसे लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ‘धुरंधर 2’ ने आखिरकार डिजिटल दुनिया यानी OTT पर दस्तक दे दी है। हालांकि, इसकी रिलीज को लेकर फैंस के बीच थोड़ा कन्फ्यूजन है, जिसे हम यहां दूर करने जा रहे हैं।
विदेशों में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई धुरंधर 2 (JioHotstar Post On Dhurandhar 2 OTT Release)
इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ‘धुरंधर 2, 15 मई 2026 यानी आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। विदेशों में फिल्म को ‘धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा’ या ‘रॉ एंड अनसीन’ नाम से प्रमोट किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर आने वाला वर्जन थिएटर रिलीज से ज्यादा लंबा है। ओटीटी कट करीब चार घंटे का होगा, जिसमें कई अनकट और अनसेंसर्ड सीन्स शामिल किए गए हैं। इसमें वो एक्सटेंडेड सीक्वेंस भी देखने को मिलने वाले हैं जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिया गया था। वहीं, भारत में अभी फिल्म को लेकर सस्पेंस हैं।
धुरंधर 2 कब देगी ओटीटी पर दस्तक (Dhurandhar 2 OTT)
भापत में फिल्म की ओटीटी रिलीज में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच जियोहॉटस्टार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। क्योंकि यह धुरंधर 2 को लेकर है। पोस्ट में लिखा गया, “लेडीज एंड जेंटलमैन, क्या आप इसके लिए तैयार हैं?” इसके कैप्शन में लिखा है, “बहुत जल्द धमाका होने वाला है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट इसमें भी नहीं बताई गई है इसलिए फैंस के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।

जियोहॉटस्टार ने खरीदें हैं धुरंधर 2 के राइट्स
फिल्म की ओटीटी रिलीज से ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी डील को लेकर भी हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियोहॉटस्टार ने ‘धुरंधर 2’ के राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। जिसे इस समय की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक माना जा रहा है। भारत में भी फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन ही रिलीज किया जाएगा। इससे पहले ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, इसलिए कई दर्शकों को उम्मीद थी कि सीक्वल भी उसी प्लेटफॉर्म पर आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है ऐसे में लोगों का कहना है मेकर्स भारत में थोड़े समय बाद इसे ओटीटी पर लाएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की सुनामी
कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 57वें दिन तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,144.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर दुनियाभर (वर्ल्डवाइड) की बात करें, तो यह आंकड़ा 1,796.51 करोड़ रुपये तक जा पहुँचा है


