जहानाबाद SP ने पाली थाने का इंस्पेक्शन किया:पेंडिंग केस के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

जहानाबाद SP ने पाली थाने का इंस्पेक्शन किया:पेंडिंग केस के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजित लोहान ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पाली थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, मालखाना और हाजत का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी अपराजिता लोहान ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसंधान अधिकारियों को मामलों के निपटारे में तेजी लाने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से काम करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, वारंटी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया निरीक्षण के दौरान, एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें अधिक सतर्क व सक्रिय रहने की सलाह दी। एसपी ने इस बात पर जोर दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करना होगा। इससे सूचना तंत्र मजबूत होगा और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। विशेष नजर रखने और रात्रि गश्त को नियमित व प्रभावी बनाने का भी निर्देश एसपी ने थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और रात्रि गश्त को नियमित व प्रभावी बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। निरीक्षण के अंत में एसपी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रखरखाव और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (SP) अपराजित लोहान ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पाली थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, मालखाना और हाजत का बारीकी से जायजा लिया। एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी अपराजिता लोहान ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसंधान अधिकारियों को मामलों के निपटारे में तेजी लाने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए गंभीरता से काम करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, वारंटी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया निरीक्षण के दौरान, एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें अधिक सतर्क व सक्रिय रहने की सलाह दी। एसपी ने इस बात पर जोर दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करना होगा। इससे सूचना तंत्र मजबूत होगा और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। विशेष नजर रखने और रात्रि गश्त को नियमित व प्रभावी बनाने का भी निर्देश एसपी ने थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और रात्रि गश्त को नियमित व प्रभावी बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। निरीक्षण के अंत में एसपी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रखरखाव और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *