कांग्रेस के नरैटिव पर बीजेपी का नारी शक्ति वंदन अभियान:पीछे रहकर सामाजिक संगठनों के जरिए जुटा रही महिलाओं का समर्थन, कल होगी महिला मैराथन

कांग्रेस के नरैटिव पर बीजेपी का नारी शक्ति वंदन अभियान:पीछे रहकर सामाजिक संगठनों के जरिए जुटा रही महिलाओं का समर्थन, कल होगी महिला मैराथन

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश हो गया। कांग्रेस इसे बीजेपी का राजनीतिक स्टंट बता रही है। कांग्रेस ने इस विशेष सत्र को राजनीतिक चाल बताते हुए कहा कि जब 2023 में ही बिल पास हो गया था, तो अब संशोधनों की अचानक जल्दी क्यों है। कांग्रेस के इस नैरेटिव पर बीजेपी नारी शक्ति वंदन अभियान चला रही है। जिसके तहत विभिन्न सामाजिक संगठन और एनजीओ के माध्यम से बीजेपी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं का समर्थन जुटाने में लगी है। प्रदेश में भी बीजेपी खुद पीछे रहकर इस अभियान को संचालित कर रही है। अभियान की सह-संयोजक अलका मूंदड़ा ने बताया कि इस अभियान में स्वेच्छा से महिला संगठन, सामाजिक संगठन और एनजीओ आगे बढ़कर आ रहे हैं। इन कार्यक्रमों से जुटा रहे समर्थन
– हर जिले में महिला सम्मेलन आयोजित हुए
– सीएम, डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों ने महिला प्रतिनिधियों से संवाद किया
– जयपुर में टाउन हॉल सेमिनार आयोजित किया गया
– हर जिले में महिला नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की
– मानव श्रृंखला, बाइक रैली का आयोजन
– समर्थन में हस्ताक्षर और मिस्ड कॉल अभियान शुक्रवार को आयोजित होगी महिला मैराथन इस अभियान के तहत शुक्रवार को मॉय भारत राजस्थान की ओर से सुबह 6:30 बजे चारदीवारी में महिला मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक आयोजित होने वाली इस महिला मैराथन में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन, एनजीओ से जुड़ी महिलाएं और कॉलेज की छात्राएं भाग लेंगी। इस मैराथन को भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री मंजू बाघमार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *