JEE Main 2026 Session 2 Result Soon: इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन (JEE Main) सेशन 2 की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 20 अप्रैल, 2026 को बीई और बीटेक पेपर 1 के नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। इस बार लगभग 11 लाख छात्रों ने सेशन 2 की परीक्षा दी थी, जो अब अपने स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
JEE Advanced 2026 Cut Off: ये रहेगा संभावित कट ऑफ
जानकारों के मुताबिक, इस साल जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ 93 से 95 परसेंटाइल के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, दिव्यांग श्रेणी (PwD) के लिए यह रेंज 0.001 से 1.0 परसेंटाइल तक हो सकती है। बता दें कि सेशन 1 की परीक्षा में करीब 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 12 अभ्यर्थियों ने 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया था।
JEE Main Result 2026 Download Link: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Public Notices’ सेक्शन में ‘JEE Main Session 2 BE/BTech Paper 1 Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर (Application Number) और पासवर्ड सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।
JEE Main Result 2026: स्कोरकार्ड में ये जानकारियां जरूर जांचें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड में इन इंफॉर्मेशन को ठीक से चेक कर लें:
- कैंडिडेट का नाम और रोल नंबर
- माता-पिता का नाम और पात्रता का राज्य कोड
- विषयवार परसेंटाइल (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)
- कुल अंक और ओवरऑल परसेंटाइल
- ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक
- जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस
NTA JEE Main Final Answer Key 2026: रिजल्ट के बाद क्या होगा?
जेईई मेन में क्वालीफाई करने वाले शीर्ष कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) संस्थानों में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है। जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होनी तय है। इसके बाद एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT) और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें।


