पटना में 21 जून को जदयू का महाधिवेशन:राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश के निर्वाचन पर लगेगी मुहर, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा

पटना में 21 जून को जदयू का महाधिवेशन:राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश के निर्वाचन पर लगेगी मुहर, संगठन विस्तार पर होगी चर्चा

जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक बैठक 21 जून को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। जानकारी जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पार्टी कार्यालय में पीसी में दी। बताया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। राजीव रंजन ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 जनवरी 2026 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के हुए निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाना है। इसके साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। सात निश्चय-3 और विकसित बिहार पर होगा मंथन बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा विकसित बिहार के निर्माण, सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने और आने वाले दिनों में पार्टी के राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। जदयू नेतृत्व का मानना है कि यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प जदयू ने कहा है कि पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक बैठक 21 जून को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। जानकारी जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पार्टी कार्यालय में पीसी में दी। बताया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। राजीव रंजन ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 25 जनवरी 2026 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के हुए निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाना है। इसके साथ ही पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। सात निश्चय-3 और विकसित बिहार पर होगा मंथन बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा विकसित बिहार के निर्माण, सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने और आने वाले दिनों में पार्टी के राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। जदयू नेतृत्व का मानना है कि यह बैठक संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
बिहार के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प जदयू ने कहा है कि पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है। राजनीतिक दृष्टि से भी इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *