8 साल पहले ही हो गई थी थलापति विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, इस फिल्म में दिखा था जीत का ब्लूप्रिंट?

8 साल पहले ही हो गई थी थलापति विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, इस फिल्म में दिखा था जीत का ब्लूप्रिंट?

Thalapathy Vijay Tamilnadu CM Prediction: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों सिर्फ फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक राजनीतिक जीत को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सियासत में भूचाल ला दिया। लेकिन इस जीत के साथ एक ऐसा दिलचस्प संयोग सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया को हैरान कर दिया है।

फिल्म ‘सरकार’ में हो गई थी भविष्यवाणी? (Thalapathy Vijay Tamilnadu CM Prediction)

दरअसल, विजय की 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरकार’ का एक सीन इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीन में उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा नजर आता है। अब जब 2026 में विजय ने राजनीति में बड़ी जीत हासिल कर ली है, तो फैंस इसे महज संयोग नहीं, बल्कि एक तरह की भविष्यवाणी मान रहे हैं। इस फिल्म में भी विजय ने सत्ता हासिल की थी।

जब पर्दे का किरदार बन गया हकीकत

फिल्म ‘सरकार’ में विजय ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो सिस्टम के खिलाफ लड़ता है और आखिरकार सत्ता के शीर्ष तक पहुंचता है। फिल्म की कहानी वोटिंग सिस्टम, भ्रष्टाचार और जनता के अधिकारों के इर्द-गिर्द घूमती है। उस समय ये सिर्फ एक राजनीतिक थ्रिलर मानी गई थी, लेकिन आज वही कहानी असल जिंदगी से मेल खाती नजर आ रही है।

तमिलनाडु चुनाव 2026 में TVK की बढ़त देख नानी और काजल अग्रवाल हुए बेकाबू, Thalapathy Vijay को दी ऐसी बधाई
थलपति विजय (फोटो सोर्स: IMDb)

विजय का किरदार फिल्म में आम जनता की आवाज बनकर उभरता है- एक ऐसा नेता जो गलत के खिलाफ खड़ा होता है। दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में भी विजय ने राजनीति में कदम रखते समय इसी तरह के मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बनाया। यही वजह है कि लोग अब फिल्म और वास्तविकता के बीच गहरा संबंध जोड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फिल्म का सीन (Thalapathy Vijay Tamilnadu CM Prediction)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये सीन वायरल हो चुका है। लोग स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठा रहे हैं- क्या यह सिर्फ एक क्रिएटिव डिटेल थी या फिर इसके पीछे कोई सोची-समझी रणनीति?

कुछ फैंस का मानना है कि फिल्म में दिखाई गई ये नंबर प्लेट कोई सामान्य चीज नहीं थी, बल्कि एक संकेत था। वहीं, कुछ लोग इसे महज एक दिलचस्प इत्तेफाक बता रहे हैं। लेकिन इस चर्चा ने एक बात तो साफ कर दी है कि विजय की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।

सिनेमा और राजनीति का पुराना रिश्ता

तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों का दबदबा कोई नया नहीं है। इससे पहले एमजी रामचंद्रन और जयललीता जैसे दिग्गज कलाकार फिल्मों से निकलकर राजनीति में सफल हो चुके हैं। ऐसे में विजय का यह सफर उस परंपरा को आगे बढ़ाता हुआ नजर आता है।

फिल्म ‘सरकार’ का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया था और इसमें विजय के साथ कई बड़े कलाकार नजर आए थे। करीब 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 250 करोड़ के आसपास का आंकड़ा छुआ था।

फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह

विजय की जीत के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस का मानना है कि विजय सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदों का चेहरा बन चुके हैं। फिल्मों में जिस तरह उन्होंने आम आदमी की लड़ाई लड़ी, अब लोग उनसे असल जिंदगी में भी वैसी ही उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *