नर्मदा नदी में पनडुब्बी डाल चल रहे उत्खनन पर कार्रवाई:जप्त पनडुब्बी को थाने लाने में खनिज टीम के छुटे पसीने, 3 घंटे में लगे

नर्मदा नदी में पनडुब्बी डाल चल रहे उत्खनन पर कार्रवाई:जप्त पनडुब्बी को थाने लाने में खनिज टीम के छुटे पसीने, 3 घंटे में लगे

नर्मदापुरम के बाबरी घाट पर नर्मदा नदी की बीच धार में पनडुब्बी से रेत निकालने के चल रहे अवैध कार्यों पर खनिज विभाग ने एक्शन लिया। शनिवार शाम 4 बजे खनिज अधिकारी देवेश मरकाम के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक और उनकी टीम ने दबिश दी। जिसमें तीन मोटर बोट और एक पनडुब्बी जप्त की। खनिज टीम को देख रेत उत्खनन और परिवहन कर रहे मजदूर छोड़कर भाग गए। इसके बाद टीम को नदी से किनारे लाने और फिर पनडुब्बी को बाबरी घाट से शिवपुर थाने लाने में पसीने छूट गए। पनडुब्बी, नाव को ट्रैक्टर में लोड करके लाया गया। 10किमी लाने में टीम को तीन घंटे लग गए। जिस कारण खनिज अधिकारी देवेश मरकाम, निरीक्षक केके परस्ते व टीम को रात 10 बज गए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार शाम को खनिज टीम ने होमगार्ड बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बाबरी, तहसील सिवनी मालवा में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 03 मोटर बोट एवं एक पनडुब्बी जप्त की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों को विधिवत शिवपुर थाना में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में मप्र खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *