चित्तौड़गढ़ में दिखने लगे भीषण गर्मी के तेवर:बदल रहा मौसम का ट्रेंड, मौसम विभाग के अनुसार – फिलहाल राहत के आसार कम

चित्तौड़गढ़ में दिखने लगे भीषण गर्मी के तेवर:बदल रहा मौसम का ट्रेंड, मौसम विभाग के अनुसार – फिलहाल राहत के आसार कम

चित्तौड़गढ़ में इस साल गर्मी ने अप्रैल में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात यह हैं कि अब सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस समय के हिसाब से ज्यादा माना जाता है। आमतौर पर रात के समय लोगों को थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन अब गर्म हवाएं रात में भी चल रही हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और साफ संकेत मिल रहे हैं कि मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में 42 डिग्री पार, प्रदेश में दूसरे नंबर पर गर्म शहर शनिवार को चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। राजस्थान में इस दिन चूरू के बाद चित्तौड़गढ़ दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग जरूरी काम के बिना बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्म हवाओं ने हालात और ज्यादा कठिन बना दिए हैं। रिकॉर्ड तापमान और बदलता ट्रेंड अगर पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 18 अप्रैल 2025 को चित्तौड़गढ़ में तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अप्रैल महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान माना जा रहा है। इससे पहले 29 अप्रैल 2009 को 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले दो दशकों में अप्रैल का तापमान 41–42 डिग्री से बढ़कर 44–45 डिग्री तक पहुंच गया है। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि अब गर्मी पहले से ज्यादा तेज और जल्दी आने लगी है। हीट वेव का असर, खतरे के संकेत मौसम विभाग के अनुसार जिले में बढ़ता तापमान यह दिखा रहा है कि चित्तौड़गढ़ अब हीट वेव की चपेट में आ चुका है। हीट वेव की स्थिति में शरीर पर गर्मी का सीधा असर पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। दिन के साथ रात में भी गर्मी बने रहना स्थिति को और गंभीर बना रहा है। आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। पानी का ज्यादा सेवन करना, धूप में बाहर निकलने से बचना और जरूरी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *