रतलाम में आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 167 जोड़े:गांव कुंडाल में होगा आयोजन; विधायक मथुरालाल डामर वधुओं को देंगे उपहार

रतलाम में आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 167 जोड़े:गांव कुंडाल में होगा आयोजन; विधायक मथुरालाल डामर वधुओं को देंगे उपहार

रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को सामाजिक समरसता का एक संदेश देने जा रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर प्रत्येक जोड़े को बर्तनों का विशेष उपहार सेट देंगे। प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यह आयोजन होने जा रहा है। शासन की तरफ से प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। जिस गांव में आयोजन होने जा रहा है वह गांव भी रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर का है। विधायक की तरफ से उपहार सेट में 7 बर्तनों का सेट वधुओं को दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से शुरू होगा समारोह विधायत प्रतिनिधि धन्नालाल डामर ने बताया समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों, उनके परिजनों तथा अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। शनिवार को विधायक डामर ने कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी तैयारियों में जुटे आयोजन की तैयारी में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश पप्पू जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, चंद्रशेखर मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार समेत ग्रामीण भी तैयारी में जुटे रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *