श्री सर्व ब्राह्मण सभा, रतलाम द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 19 अप्रैल (रविवार) को चल समारोह एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। चल समारोह में भगवा ध्वज के साथ भगवान परशुराम की जयकारों के साथ ब्राह्मण समाज इसमें शामिल होगा। सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर से सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी। यहां से प्रारंभ होकर शक्ति नगर होते हुए परशुराम मंदिर पर जाएगी। शोभायात्रा मे ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, शंखध्वनि एवं भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया जाएगा। परिवार समेत शामिल होने का आग्रह चल समारोह में समाजजन, संत समाज एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से परिवार समेत अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आव्हान किया है।


