गोंडा के कौड़िया बाजार स्थित जय सम्मय माता पैड़ीबरा में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के छठवें दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और एमएलसी अवधेश कुमार उप मंजू सिंह शामिल हुए। दोनों ने मंच पर व्यास पीठ की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने पूज्य राजन जी महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया है जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। श्री राम कथा के छठे दिन राजन जी महाराज ने केवट प्रेम से कथा की शुरुआत की। उन्होंने भगवान राम और केवट के प्रेम के बारे में विस्तार से बताया। कथा सुनाते हुए राजन जी महाराज ने समझाया कि हम आत्मा हैं और भगवान परमात्मा हैं। आत्मा और परमात्मा के बीच माया एक बाधा है, जो हमें भगवान से दूर रखती है। महाराज ने आगे कहा कि जब कोई महात्मा इस माया की जगह ले लेता है, तो वह आत्मा और परमात्मा के बीच संबंध स्थापित कर देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनुष्य के जीवन में किसी न किसी का भय होना आवश्यक है। जिस व्यक्ति को किसी का भय नहीं होता, उसे रावण बनने में समय नहीं लगता, वह निशंक हो जाता है। बोले- जीवन में डांटने वाला होना चाहिए
राजन जी महाराज ने स्पष्ट किया कि जीवन में ऐसा कोई होना चाहिए जो हमें डांट सके। उन्होंने कहा कि सेवा में जब तक भय नहीं आता, तब तक सेवा श्रेष्ठ नहीं हो सकती। भय के प्रवेश से मनुष्य सतर्कता के साथ सेवा करता है,जबकि भय समाप्त होने पर गुरु के प्रति भी अनादर का भाव आ सकता है। कभी भी अपने श्रेष्ठ से हाल-चाल नहीं पूछा जाता है अपने से श्रेष्ठ को अपना हाल-चाल बताया जाता है। राजन जी महाराज ने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम जैसा और केवट जैसा प्रेम होना चाहिए।आज लोगों के अंदर भगवान राम और केवट जैसा प्रेम नहीं दिखाई दे रहा है एक दूसरे को लोग हींन भावना से देख रहे है। एक दूसरे से लोग ईर्षा रखते हैं यह सब सारी चीज आज खत्म होना चाहिए भगवान राम की तरह केवट की तरह लोगों को एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए। आज हमारे सनातन समाज में सनातन संस्कृति बहुत पुरानी है और उसी सनातन संस्कृति के तहत लोगों को चलना होगा जैसे भगवान राम और केवट का प्रेम दिखा लोगों को जो आज अमर हो गया इस तरीके से यहां पर लोगों को भी एक दूसरे से अपने प्रेम बनाने चाहिए। इस कथा के दौरान कैसरगंज बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह के सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, कटरा बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा सहित भारी संख्या में लोगों उपस्थित रहे।


