वेंडिंग जोन में गंदगी पर भड़की मेयर:लखनऊ में नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार, शहर में सफाई व्यवस्था देखने निकलीं थीं

वेंडिंग जोन में गंदगी पर भड़की मेयर:लखनऊ में नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार, शहर में सफाई व्यवस्था देखने निकलीं थीं

लखनऊ में सुबह के समय मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के विभिन्न जोन में साफ-सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्य का निरीक्षण जोन 3,4,5 और 7 में किया है। मौके पर लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। वेंडिंग जोन पर मिली गंदगी जोन-4 स्थित मॉडल वेंडिंग जोन में गंदगी मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। यहां पर लगातार गंदगी मिल रही थी। आज भी यही स्थिति रही। मेयर ने कहा कि जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला को साफ सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यहां पर लोगों ने बताया कि कई दिनों से साफ सफाई में लापरवाही बरती जाती है। नालियों की सफाई भी कई दिनों से नहीं हो रही है। वेंडिंग जोन में काम करने वाली कार्यदाई संस्था को अप्रैल में हटा दिया गया है। इसके बाद इसका काम भी लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) करेगी। जोन 4 में एलआईसी ऑफिस के पास में सीवर की समस्या मिली। यहीं पर झुग्गियों में लटके तारों को लेकर भी चेतावनी दी गई। नाला निर्माण का लिया जायजा मेयर ने कहा निरीक्षण के दौरान जोन-4 स्थित विजयंत खंड में चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा को अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी बरसात के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। मेयर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जोन- 7 स्थित सी ब्लॉक में चल रहे नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *