इरफान सोलंकी ने गले मिलकर खत्म किया झगड़ा:नसीम बोलीं-उम्मीद है आगे कोई गलतफहमी नहीं होगी, चमनगंज में हुआ था हंगामा

इरफान सोलंकी ने गले मिलकर खत्म किया झगड़ा:नसीम बोलीं-उम्मीद है आगे कोई गलतफहमी नहीं होगी, चमनगंज में हुआ था हंगामा

चमनगंज में सपा नेता इरफान सोलंकी और बकरा मंडी संचालक वफा अब्बास के बीच हुए विवाद का शनिवार देर शाम पटाक्षेप हो गया। सपा नेता के पेंचबाग स्थित आवास में दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन करीबी लोगों के सामने गिले–शिकवे दूर किए गए। इरफान सोलंकी ने वफा अब्बास को मिठाई खिलाकर गले लगाया। जिसके बाद विधायक नसीम सोलंकी ने कहा दोनों के बीच जो विवाद हुआ था, उसे खत्म किया जा रहा है, उम्मीद है कि आगे कोई गलतफहमी नहीं होगी। पहले देखिए समझौते की तीन तस्वीरें… मंगलवार देर रात चमनगंज में हुआ था विवाद कानपुर में सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम के पति इरफान सोलंकी और हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी के संचालक पटकापुर निवासी वफा अब्बास के बीच विवाद हो गया था। जिस पर हलीम ग्राउंड के चारों दरवाजे बंद कर लोगों ने इरफान सोलंकी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। बुधवार को वफा अब्बास और सपा विधायक के गनर अजीम अहमद ने चमनगंज थाने में तहरीर दी थी। दोनों पक्षों की ओर से इरफान सोलंकी और वफा अब्बास, फहाद और इमरान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वफा अब्बास ने आरोप लगाया था कि इरफान ने उनसे 3 लाख की रंगदारी मांगी, मना करने पर उनके साथियों ने पीटा। वफा अब्बास के 2 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तीन दिन तक आरोप–प्रत्यारोप का दौर चला था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक एक दूसरे पर कमेंट कर रहे थे। विवाद के चौथे दिन यानी शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सपा विधायक नसीम सोलंकी ने बताया कि आपसी लोगों के साथ उनके पेंचबाग स्थित आवास पर दोनों पक्षों के बीच गलतफहमियों को दूर किया गया। इसके बाद इरफान सोलंकी ने वफा अब्बास को गले लगाया। इरफान बोले- मैने वफा को माफ कर दिया वहीं इस मामले में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि कुछ लोग बेवजह इस मामले को तूल दे रहे है। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। मैंने वफा अब्बास को दिल से माफ कर दिया। हमारे बीच में किसी तरह से कोई गिला-शिकवा नहीं है। वहीं मामले में चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि उन्हें समझौते की कोई जानकारी नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *