ईरान ने किया यूएई पर भीषण हमला…दागीं मिसाइलें और ड्रोन्स, 3 भारतीय नागरिक घायल

ईरान ने किया यूएई पर भीषण हमला…दागीं मिसाइलें और ड्रोन्स, 3 भारतीय नागरिक घायल

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच सीज़फायर जारी है, लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच देर रात ईरान ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ईरान ने यूएई (UAE) पर मिसाइलें और ड्रोन्स से हमला कर दिया। पिछले महीने हुए सीज़फायर के बाद यह इस तरह की पहली घटना थी। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज मिसाइलें और 4 ड्रोन्स से हमला किया। यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज़्यादातर हमलों को रोक लिया, लेकिन फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री ज़ोन में एक ड्रोन जा गिरा, जिससे आग लग गई और हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद आपातकालीन टीमें आग बुझाने और घायलों की मदद के लिए तुरंत पहुंचीं।

3 भारतीय घायल

ईरान के इस हमले में 3 भारतीय घायल हो गए। तीनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

भारतीय दूतावास कर रहा है मदद

ईरानी हमले में 3 भारतीय नागरिकों के घायल होने की पुष्टि यूएई में भारतीय दूतावास ने भी की। भारतीय दूतावास की तरफ से जानकारी दी गई कि इस हमले में प्रभावित भारतीय नागरिकों की पर्याप्त चिकित्सा देखभाल और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उनके अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

बढ़ सकता है तनाव

ईरान के इस हमले की यूएई, अमेरिका और अन्य कुछ देशों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने ईरान के हमले को गंभीर हिंसा बताते हुए विश्वासघाती करार दिया और कहा इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बताया। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि ईरान के इस हमले के खिलाफ कार्रवाई करने का यूएई के पास पूरा अधिकार है। ईरान के इस हमले से मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव बढ़ना तय है। अमेरिका भी होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को खोलने के लिए कार्रवाई तेज़ कर सकता है, जिससे दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *