Breaking: अमेरिका (United States of America) की सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद अमेरिकी सेना ने तड़के सुबह ईरान (Iran) पर हमला कर दिया। इस दौरान अमेरिकी सेना ने केशम आइलैंड, सिरिक, बंदर अब्बास, कोह-ए-मुबारक और जास्क को निशाना बनाया और एयर डिफेंस, रडार और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के पास के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका के हमले का जवाब देने के लिए आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) ने बहरीन (Bahrain) में पहले अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर ड्रोन्स से हमला किया और अब जॉर्डन (Jordan) पर हमला कर दिया है।
दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें
आईआरजीसी ने जॉर्डन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं और मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस (Muwaffaq Salti Air Base) को निशाना बनाया है। इस एयरबेस को अल-अज़राक एयरबेस (Al-Azraq Air Base) के नाम से भी जाना जाता है।
चार लक्ष्यों को बनाया निशाना
आईआरजीसी ने मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस (अल-अज़राक एयरबेस) में चार लक्ष्यों को निशाना बनाया। आईआरजीसी ने दावा किया कि इन हमलों में अमेरिकी फाइटर जेट्स (F-35, F-15) के हंगर, कमांड सेंटर, लिविंग क्वार्टर्स, रडार सिस्टम और सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा।
जॉर्डन पर क्यों किया हमला?
मिडिल ईस्ट में जॉर्डन को अमेरिका के सहयोगी देशों में से एक माना जाता है। जिस एयरबेस पर आईआरजीसी ने हमला किया, ईरानी सेना ने पहले भी आरोप लगाया है कि इसका इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया जाता है। इसी वजह से आईआरजीसी ने जॉर्डन पर हमला किया।


