ईरान ने फिर किया यूएई पर हमला, लॉन्च की मिसाइलें और ड्रोन्स

ईरान ने फिर किया यूएई पर हमला, लॉन्च की मिसाइलें और ड्रोन्स

अमेरिका (United States of America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में ईरान ने अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। इसके बाद अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम पोर्ट और बंदर अब्बास शहर पर हमला किया। सीज़फायर के इस उल्लंघन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीज़फायर और बातचीत अभी भी जारी है। इन हमलों के कुछ घंटे बाद ही अब ईरान ने एक बार फिर यूएई (UAE) पर हमला कर दिया है। ईरान ने यूएई पर एक साथ कई मिसाइलें और ड्रोन्स लॉन्च किए।

यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम्स हुए एक्टिव

ईरान के हमले के बाद यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम्स एक्टिव हो गए हैं। ईरान के दागे हुए कई मिसाइलों और ड्रोन्स को देश के कई हिस्सों में यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम्स मार गिरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ जगह ड्रोन्स का मलबा गिरा है और कुछ जगह धमाकों की जानकारी भी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं की वजह से नुकसान भी हुआ है, लेकिन कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

नागरिकों से शांत रहने की अपील

यूएई के अधिकारियों ने ईरान के इस हमले के बीच नागरिकों से शांत रहने की अपील की है। अधिकारियों ने नागरिकों को बिना घबराए सरकारी निर्देशों का पालन करने के लिए और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

कुछ दिन पहले भी किया था हमला

ईरान ने कुछ दिन पहले भी यूएई पर हमला किया था। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि ईरान ने 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज मिसाइलें और 4 ड्रोन्स से हमला किया। यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम्स ने ज़्यादातर हमलों को रोक लिया, लेकिन फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री ज़ोन में एक ड्रोन जा गिरा, जिससे आग लग गई। ईरान के इस हमले में 3 भारतीय घायल हो गए। तीनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार तीनों की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *