IPL 2026: जयपुर में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, वैभव और अभिषेक बन सकते हैं गेमचेंजर

IPL 2026: जयपुर में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, वैभव और अभिषेक बन सकते हैं गेमचेंजर

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स शनिवार को यहां अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराजर्स के खिलाफ हल्लाबोल के लिए तैयार है। सीजन के पिछले मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मैदान पर 57 रन से शिकस्त दी थी और लगातार तीन मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरपूर है।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरेगी तो उसकी पूरी कोशिश जीत की रहेगी। दोंनों टीमें फॉर्म में हैं। ऐसे में यह तय है कि शनिवार को खेले जाने वाला मैच बेहद रोचक होगा।

IPL 2026 Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Clash Today in Jaipur

वैभव-अभिषेक पर रहेंगी नजरें

इस मैच में सभी की नजरें रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर रहेंगी। खास ये है कि दोनों इस सीजन के तीन बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले बैटर्स में शामिल हैं।

गर्मी लेगी परीक्षा

जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा और संभवत शनिवार को भी पारा इतना ही रहने की आशंका है। ऐसे में मैच देखने के लिए आने वाले दर्शक और खिलाड़ियों के लिए गर्मी सहन करना बड़ी परीक्षा होगी। शनिवार को आंधी और बारिश की भी आशंका जताई जा रही है।

सीजन में ये सबसे आगे…

  • बल्लेबाज प्रियांश आर्य 5 मैच, 211 रन और स्ट्राइक रेट 248.23
  • बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 7 मैच, 254 रन और स्ट्राइक रेट 220.86
  • बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 7 मैच, 323 रन और स्ट्राइक रेट 215.23

स्टेडियम पिंक रंग में

मैच से पहले स्टेडियम पिंक रंग में नजर आया। पिच के चारों ओर हरी पट्टियां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सा नजारा, चारों ओर आरआर के खिलाड़ियों के पोस्टर और हल्ला बोल की तस्वीरें माहौल को शानदार बना रही हैं। मुख्य भवन में आरआर की पोस्टरों से अटा पड़ा है।

जीत की राह पर

मैच रोमांचक रहने वाला है। दोनों टीमें अभी जीत की राह पर हैं। हालांकि, हमने पिछला मैच हैदराबाद से हारा था। हम इस मैच को जीतकर होम ग्राउंड पर जीत से आगाज करना चाहेंगे।
-कुमार संगकारा, हेड कोच आरआर

यहां हालात अलग

हम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच जीत चुके हैं। लेकिन यहां परिस्थितियां अलग ही होंगी। आरआर ने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और उसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई है।
-डेनियल विटोरी, हेडकोच, एसआरएच

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *