प्रियांश आर्या ने दिल्ली के घटक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। यह इस सीजन दूसरी बार है जब किसी बल्लेबाज ने स्टार्क को पहली की बॉल पर सिक्स मारा है।
Mitchell Starc, Punjab Kings vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 55वां मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। यह मुक़ाबला पंजाब किंग्स के दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का
पंजाब ने इस मैच की शुरुआत धमकदार अंदाज़ में की। टीम के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने दिल्ली के घटक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। यह इस सीजन दूसरी बार है जब किसी बल्लेबाज ने स्टार्क को पहली की बॉल पर सिक्स मारा है। इससे पहले जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल ने भी ऐसा किया था।
आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का
ब्रैड हॉज (केकेआर) की गेंद पर नमन ओझा (आरआर), डरबन, 2009
विराट कोहली (आरसीबी) वरुण आरोन (आरआर), बेंगलुरु, 2019 से
नुवान तुषारा (एमआई), कोलकाता, 2024 से फिल साल्ट (केकेआर)।
खलील अहमद (सीएसके) की गेंद पर प्रियांश आर्य (पीबीकेएस), मुल्लांपुर, 2025
मिचेल स्टार्क (डीसी) की गेंद पर यशस्वी जयसवाल (आरआर), जयपुर, 2026
मिचेल स्टार्क (डीसी) की गेंद पर प्रियांश आर्य (पीबीकेएस), धर्मशाला, 2026*
प्रियांश आर्या ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इतना ही नहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा बार मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशसवी जायसवाल पहले स्थान पर हैं। जायसवाल ने ऐसा चार बार किया है। वहीं प्रियांश आर्या ऐसा तीन बार कर चुके हैं। प्रियांश आर्या ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में उनके बल्ले से आया तीसरा अर्धशतक भी है।
दिल्ली ने आधी टीम बदली
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ है। टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में पांच बदलाव किए हैं। अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, डेविड मिलर, औकिब नबी और माधव तिवारी की टीम में एंट्री हुई है। पथुम निसांका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव और नितीश राणा को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है। वहीं पंजाब ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका मिला है।
Sports – Patrika | CMS




