जिले के 17 प्रखंडों के चयनित मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। कुल 149 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ई-शिक्षाकोष के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। साक्षात्कार 22 और 23 अप्रैल को कलक्ट्रेट स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा, जबकि अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था परिचर्चा भवन में की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 22 अप्रैल को डुमरा, परसौनी और पुपरी प्रखंड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगा। वहीं 23 अप्रैल को साक्षात्कार दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सुरसंड, बथनाहा, बाजपट्टी और रीगा प्रखंड के अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे से रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा, बेलसंड, नानपुर, चोरौत, बोखड़ा, बैरगनिया, मेजरगंज और सुप्पी प्रखंड के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। डीईओ सह सदस्य सचिव, शिक्षक चयन समिति राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित एसओपी के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही डीईओ ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, वर्तमान पदस्थापन का प्रमाण, विभागीय कार्रवाई नहीं होने की स्व-घोषणा तथा आवेदन से संबंधित सभी मूल दस्तावेजों के साथ दो अभिप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग्य और दक्ष शिक्षकों के चयन से मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जिले के 17 प्रखंडों के चयनित मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। कुल 149 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ई-शिक्षाकोष के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। साक्षात्कार 22 और 23 अप्रैल को कलक्ट्रेट स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा, जबकि अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था परिचर्चा भवन में की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 22 अप्रैल को डुमरा, परसौनी और पुपरी प्रखंड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगा। वहीं 23 अप्रैल को साक्षात्कार दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सुरसंड, बथनाहा, बाजपट्टी और रीगा प्रखंड के अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे से रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा, बेलसंड, नानपुर, चोरौत, बोखड़ा, बैरगनिया, मेजरगंज और सुप्पी प्रखंड के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा। डीईओ सह सदस्य सचिव, शिक्षक चयन समिति राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित एसओपी के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही डीईओ ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, वर्तमान पदस्थापन का प्रमाण, विभागीय कार्रवाई नहीं होने की स्व-घोषणा तथा आवेदन से संबंधित सभी मूल दस्तावेजों के साथ दो अभिप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग्य और दक्ष शिक्षकों के चयन से मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


