भास्कर न्यूज | समस्तीपुर जिले में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाएं शनिवार से प्रारंभ हो गईं। दोनों परीक्षाओं में कुल 3511 परीक्षार्थी शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 मई से 11 मई तक चलेगी, जबकि मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 6 मई तक आयोजित की जा रही है।परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 12:45 बजे तक चलेगी, जिसमें परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 9 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी, जिसके लिए प्रवेश 1:30 बजे तक दिया जा रहा है। प्रत्येक पाली में छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है।परीक्षा के लिए जिले में विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, उच्च विद्यालय मुक्तापुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आधारपुर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय शम्भुपट्टी को केंद्र बनाया गया है। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तिरहुत एकेडमी, गोल्फ फील्ड रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन और मॉडल इंटर विद्यालय को केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न होने की जानकारी मिली है। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर जिले में इंटरमीडिएट और मैट्रिक की विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षाएं शनिवार से प्रारंभ हो गईं। दोनों परीक्षाओं में कुल 3511 परीक्षार्थी शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 मई से 11 मई तक चलेगी, जबकि मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 6 मई तक आयोजित की जा रही है।परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 12:45 बजे तक चलेगी, जिसमें परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 9 बजे तक सुनिश्चित किया गया है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी, जिसके लिए प्रवेश 1:30 बजे तक दिया जा रहा है। प्रत्येक पाली में छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है।परीक्षा के लिए जिले में विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर, बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर, उच्च विद्यालय मुक्तापुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आधारपुर तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय शम्भुपट्टी को केंद्र बनाया गया है। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तिरहुत एकेडमी, गोल्फ फील्ड रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन और मॉडल इंटर विद्यालय को केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न होने की जानकारी मिली है।


