कदवा : मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान

कदवा | अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सोनैली बाजार में शुक्रवार को श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी श्रवण कुमार उर्फ मिठ्ठू साह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के मजदूरों को अंगवस्त्र, गमछा, मिठाई एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में करीब एक दर्जन मजदूरों को बुलाकर सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र पहनाया गया तथा मिठाई और एक सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मजदूरों के श्रम को देश और समाज की असली ताकत बताते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम से ही विकास की नींव मजबूत होती है। समाजसेवी मिठ्ठू साह ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं। वहीं मजदूर संघ अध्यक्ष टुनटुन पासवान ने कहा कि सोनैली क्षेत्र के मजदूरों के सुख-दुख में साथ रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान आनंद पासवान, बिनोद पासवान, दिनेश पासवान, ब्रह्मा पासवान, उमेश, प्रभाष, सुभाष, राजकुमार, श्रवण पासवान सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। कदवा | अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सोनैली बाजार में शुक्रवार को श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी श्रवण कुमार उर्फ मिठ्ठू साह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के मजदूरों को अंगवस्त्र, गमछा, मिठाई एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में करीब एक दर्जन मजदूरों को बुलाकर सम्मानपूर्वक अंगवस्त्र पहनाया गया तथा मिठाई और एक सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मजदूरों के श्रम को देश और समाज की असली ताकत बताते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम से ही विकास की नींव मजबूत होती है। समाजसेवी मिठ्ठू साह ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं। वहीं मजदूर संघ अध्यक्ष टुनटुन पासवान ने कहा कि सोनैली क्षेत्र के मजदूरों के सुख-दुख में साथ रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान आनंद पासवान, बिनोद पासवान, दिनेश पासवान, ब्रह्मा पासवान, उमेश, प्रभाष, सुभाष, राजकुमार, श्रवण पासवान सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *