इंडी गठबंधन ने महिलाओं को अपमानित किया- श्रेयसी सिंह:शेखपुरा में नारी शक्ति वंदन एक्ट के विरोध पर BJP का आक्रोश मार्च

इंडी गठबंधन ने महिलाओं को अपमानित किया- श्रेयसी सिंह:शेखपुरा में नारी शक्ति वंदन एक्ट के विरोध पर BJP का आक्रोश मार्च

शेखपुरा में BJP की वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर इन दलों ने देश की प्रत्येक महिला को अपमानित किया है।श्रेयसी सिंह ने आरोप लगाया कि इस विधेयक को गिराकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।भाजपा नेत्री ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेता अपने परिवार की महिलाओं के लिए तो सीटें आरक्षित करते हैं, लेकिन आम महिलाओं से घृणा करते हैं। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध इसी का प्रमाण है। 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था शेखपुरा में आयोजित भाजपा की आक्रोश रैली में शामिल होने आईं पूर्व मंत्री ने एक प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए इंडी गठबंधन ने 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। लेकिन अब जब सरकार इसे जल्द पारित कराकर लागू करने का प्रस्ताव लाई, तो उनका महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन इंडी गठबंधन के विरोध के कारण यह प्रयास व्यर्थ चला गया। ”इंडी गठबंधन के लोगों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी” भाजपा नेत्री ने अपनी पार्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला शक्ति का आदर करती है और अपने संगठन में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत की भागीदारी देती है। शेखपुरा की भाजपा अध्यक्ष रेशमा भारती का महिला होना इसी का परिणाम है। श्रेयसी सिंह ने जोर देकर कहा कि महिलाओं का हक छीनने वाले इंडी गठबंधन के लोगों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष के अलावा संजय कुमार उर्फ कारू सिंह और नीतू देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। नारी शक्ति बंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने के खिलाफ भाजपा की ओर से शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान महिलाओं ने गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पार्टी जिलाध्यक्ष रेशमा भारती की अगुवाई में इस मार्च में पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह भी शामिल हुई चिलचिलाती धूप और भारी उमस के बाबजूद भी मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिला कार्यकर्ताओं ने श्रेयसी सिंह के ऊपर फूलों का बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया। मार्च बाजिदपुर स्थित पार्टी कार्यालय से निकाला से निकाला गया। पार्टी कार्यालय से महिलाओ का विशाल जत्था निकला और नारेबाजी करते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इस मार्च के दौरान महिलाओं ने गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शेखपुरा में BJP की वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर इन दलों ने देश की प्रत्येक महिला को अपमानित किया है।श्रेयसी सिंह ने आरोप लगाया कि इस विधेयक को गिराकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।भाजपा नेत्री ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेता अपने परिवार की महिलाओं के लिए तो सीटें आरक्षित करते हैं, लेकिन आम महिलाओं से घृणा करते हैं। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध इसी का प्रमाण है। 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था शेखपुरा में आयोजित भाजपा की आक्रोश रैली में शामिल होने आईं पूर्व मंत्री ने एक प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए इंडी गठबंधन ने 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। लेकिन अब जब सरकार इसे जल्द पारित कराकर लागू करने का प्रस्ताव लाई, तो उनका महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन इंडी गठबंधन के विरोध के कारण यह प्रयास व्यर्थ चला गया। ”इंडी गठबंधन के लोगों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी” भाजपा नेत्री ने अपनी पार्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला शक्ति का आदर करती है और अपने संगठन में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत की भागीदारी देती है। शेखपुरा की भाजपा अध्यक्ष रेशमा भारती का महिला होना इसी का परिणाम है। श्रेयसी सिंह ने जोर देकर कहा कि महिलाओं का हक छीनने वाले इंडी गठबंधन के लोगों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष के अलावा संजय कुमार उर्फ कारू सिंह और नीतू देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। नारी शक्ति बंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने के खिलाफ भाजपा की ओर से शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान महिलाओं ने गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पार्टी जिलाध्यक्ष रेशमा भारती की अगुवाई में इस मार्च में पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह भी शामिल हुई चिलचिलाती धूप और भारी उमस के बाबजूद भी मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिला कार्यकर्ताओं ने श्रेयसी सिंह के ऊपर फूलों का बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया। मार्च बाजिदपुर स्थित पार्टी कार्यालय से निकाला से निकाला गया। पार्टी कार्यालय से महिलाओ का विशाल जत्था निकला और नारेबाजी करते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इस मार्च के दौरान महिलाओं ने गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *