उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर ने किया। यह उद्घाटन समारोह बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलेश के. आर., मुख्य प्रबंधक विकास पांडेय, नाबार्ड के डीडीएम राम अवध यादव और एलडीएम अभय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर ने बैंक की ग्राहक सेवा, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय को आधुनिक एवं ग्राहक-अनुकूल बनाने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की। विकासात्मक पहलों पर प्रकाश डाला क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलेश के. आर. ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की उपलब्धियों और विकासात्मक पहलों पर प्रकाश डाला। मुख्य प्रबंधक विकास पांडेय ने अध्यक्ष और सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान बैंक ने ग्रामीण और समावेशी बैंकिंग को और अधिक सशक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।


