प्रयागराज शहर उत्तरी सीट पर भाजपा की पहली पसंद हर्षवर्धन:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार संदीप यादव, बसपा से फूलचंद्र मिश्र

प्रयागराज शहर उत्तरी सीट पर भाजपा की पहली पसंद हर्षवर्धन:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार संदीप यादव, बसपा से फूलचंद्र मिश्र

प्रयागराज जिले की शहर उत्तरी सीट पर भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 48% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद हर्षवर्धन बाजपेयी हैं। उन्हें 61% लोगों ने पसंद किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 11% लोगों ने पसंद किया है, वह दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर कुंज बिहारी मिश्रा और राधाकांत ओझा संयुक्त रूप से हैं, जिन्हें 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद संदीप यादव हैं। इन्हें 49% लोगों ने पसंद किया है। अनुग्रह नारायण सिंह को 35%, शशांक त्रिपाठी को 6% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद के रूप में फूलचंद्र मिश्र और अमित श्रीवास्तव दोनों हैं। इन्हें 27% लोगों ने पसंद किया है। हर्षवर्धन को 13% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *