यमुनानगर में 10वीं की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड:विरोध करने पर भाईयों को बाजार में घेरकर पीटा, 26 के खिलाफ FIR

यमुनानगर में 10वीं की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड:विरोध करने पर भाईयों को बाजार में घेरकर पीटा, 26 के खिलाफ FIR

यमुनानगर के सढौरा थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की, जब उसका विरोध किया तो उसके भाइयों को बाजार में घेरकर मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी मुकेश सहित 26 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई दिनों से पीछा कर रहा था और हाथ भी पकड़ा पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मुकेश, जो उसका पड़ोसी है, पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उस पर अश्लील फब्तियां कसता था। कई बार उसने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ भी की। आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से वह किसी को कुछ नहीं बता पाई। शिकायत के अनुसार, 29 अप्रैल की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच जब वह घर पर अकेली थी, तो आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद मां ने मुकेश को उसके घर पर जाकर डांटा। इस पर मुकेश ने देख लेने की धमकी की। पीड़िता के भाईयों पर 25-30 युवकों ने किया हमला पीड़िता का कहना है कि मामला यहीं नहीं रुका। अगले दिन 30 अप्रैल को पीड़िता के भाई किसी काम से सढौरा गए हुए थे। इस दौरान आरोपी मुकेश अपने 25-30 साथियों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर आया और उसके भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके भाइयों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से उसे और उसके परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है, जिसके कारण वह स्कूल जाने से भी डर रही है। पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट की धाराएं 8 व 12 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकेश सहित 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *