यमुनानगर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने आज शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की। इस दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती करीब मरीजों से बातचीत भी की। टीम करीब 12 बजे नया बस अड्डा के नजदीक चड्ढा अस्पताल पहुंची और करीब दो घंचे रिकॉर्ड जांचा। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि टीम का यह औचक निरीक्षण सिर्फ आयुष्मान कार्ड के तहत दी जा रही सुविधा को जांचना था। अन्य अस्पतालों में भी जांचा जाएगा रिकॉर्ड टीम को अस्पताल में 12 मरीज ऐसे मिले जिनका आज की डेट में यहां उपचार चल रहा है। टीम द्वारा उन सभी मरीजों से पूछताछ की गई कि उनसे अस्पताल में इलाज के लिए किसी प्रकार का चार्ज तो नहीं किया जा रहा। इसके साथ योजना से जुड़ा पुराना रिकार्ड भी जांचा गया। इंस्पेक्टर ने बताया फिलहाल अस्पताल में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है, लेकिन योजना से जुड़ा रिकॉर्ड जांचा जाएगा, जिसमें यदि कोई कई सामने आती है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि आगे भी इस प्रकार अस्पतालों में निरीक्षण जारी रहेगा। इस दौरान एएसआई जनक, एचसी बलजिंद्र हेड, सिविल अस्पताल से डॉ. अनुराग गुप्ता व आयुषामन कार्ड इंचार्ज संजीव कुमार मौजूद रहे।


