‘सुबह मेरी चादर खून से लाल होती थी’, आध्यात्म की राह पकड़ने वाले करण वाही ने किया दर्दनाक खुलासा

‘सुबह मेरी चादर खून से लाल होती थी’, आध्यात्म की राह पकड़ने वाले करण वाही ने किया दर्दनाक खुलासा

Karan Wahi: हाल ही में टीवी एक्टर करण वाही ने एक इंटरव्यू में अपने आध्यात्म से जुड़ने, तुलसी माला पहनने और नॉन-वेज छोड़ने पर बात की थी जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी थीं कि उन्होंने अभिनय छोड़ दिया है। इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए करण वाही ने इनका खंडन किया और कहा कि वो एक्टिंग में अपना काम जारी रखेंगे। उन्होंने के पोस्ट के जरिये इस बात को ख़ारिज करते हुए लिखा, “आध्यात्मिक होने का मतलब यह नहीं है कि मुझे अपना काम छोड़ना होगा। कृपया वायरल होने के लिए अफवाहें न फैलाएं। संबंधित व्यक्ति से अनुरोध है कि वह इस पोस्ट को हटा दें और झूठ न फैलाएं। धन्यवाद।”

karan Wahi spiritual transformation
एक्टिंग छोड़ने की अफवाहों पर करण वही ने तोड़ी चुप्पी। (फोटो सोर्स: karanwahi)

पॉडकास्ट में की अपनी स्किन प्रॉब्लम पर बात (Karan Wahi Skin Prooblem Revelation)

पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में, करण वाही ने हाल ही के महीनों में अपनी लाइफस्टाइल में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एक्टर ने यह भी बताया कि वो स्किन सम्बंधित की एक गंभीर समस्या से जूझ रहे थे, और वो बहुत की तकलीफदेय था। उन्होंने कहा, “मेरा शरीर अंदर से सूखने लगा था, मेरे शरीर का आधा हिस्सा सूख जाता था। खुजली करने पर त्वचा फट जाती थी और खून निकलता था। सुबह उठकर जब मैं चादर देखता था, तो वह खून के धब्बों से लाल होती थी। उसे देखकर मैं डर जाता था।” इसके आगे उन्होंने बताया कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और खान-पान में बदलाव करने से उन्हें इस समस्या से राहत मिली है।

करण वाही का एक्टिंग करियर (Karan Wahi Acting Career)

करण वाही ने ‘रीमिक्स’, ‘दिल मिल गए’ और ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो से पॉपुलैरिटी हासिल की। ​​एक्टिंग के अलावा, उन्होंने एक होस्ट के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो को होस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में डिजिटल फील्ड में भी कदम रखा है और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं। करण वाही ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

अपनी आध्यात्मिक रूचि पर बात करते हुए करण ने कहा (Karan Wahi Spiritual Transformation)

पॉडकास्ट में करण ने बताया, ‘मैं नाम जाप का अभ्यास कर रहा हूं, मैंने वृंदावन से लाई गई तुलसी की माला पहन ली है और पिछले तीन महीनों से मैंने मांसाहारी खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने अपने इस बदलाव में नीम करोली बाबा और प्रेमानंद महाराज जैसे आध्यात्मिक गुरुओं का भी योगदान बताया। इस बदलाव के बारे में बात करते हुए करण ने कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं शाकाहारी बनूंगा, लेकिन अब तुलसी की माला धारण करने के बाद सब कुछ बहुत शांतिपूर्ण लगता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *