शाम होते ही अचानक बादल छाए,कई इलाकों में ओले गिरे:तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ टूटा;शहर के आस -पास बूंदाबांदी

अलवर में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को तेज गर्मी से राहत दिलाई, दोपहर तक जहां तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वहीं शाम करीब 5 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ घने बादल छा गए। शाम 6 बजे के आसपास स्थिति ऐसी हो गई कि दिन में ही अंधेरा छा गया। शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। देखे PHOTOS… मालाखेड़ा क्षेत्र के इंदोक और राडी गांव समेत आसपास के इलाकों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।ओलावृष्टि का असर पड़ा है, जिससेनुकसान की आशंका जताई जा रही है।
वहीं रामगढ़ क्षेत्र के मिलकपुर गांव के आसपास तेज तूफान के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता बाधित रहा। स्थानीय लोग पेड़ की लकड़ियां हटाते और उठाकर ले जाते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह के समय आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जो शाम या रात तक पूरी तरह बादलों से घिर सकता है। इस दौरान बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *