बोचहां में बिजली चोरी के मामले में 4 पर FIR:विभाग को 1 लाख से अधिक का नुकसान, तार और रीडिंग मीटर जब्त

बोचहां में बिजली चोरी के मामले में 4 पर FIR:विभाग को 1 लाख से अधिक का नुकसान, तार और रीडिंग मीटर जब्त

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शहरी दो के विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा गठित छापामारी दल ने विभिन्न गांवों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बोचहां विद्युत प्रशाखा के छापामारी दल ने कनीय अभियंता असैनिक/एसटीएफ रंजन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम ने भगवान डढ़िया, कर्णपुर बोचहां और उनसर सहित अन्य स्थानों पर विशेष जांच की। जांच के दौरान बिना मीटर और तार कटिंग कर बिजली का उपयोग करने के मामले सामने आए। बिजली चोरी के इन मामलों से विद्युत विभाग को लगभग 1 लाख 52 हजार 978 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को बोचहां थाने में आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि छापामारी टीम में एसटीएफ के साथ विद्युत मानव बल नवीन कुमार और प्रकाश कुमार साह भी शामिल थे। जांच के दौरान भगवान डढ़िया के वार्ड 13 स्थित बिशहर स्थान के जगन्नाथ ठाकुर पर बिना मीटर के बिजली चोरी के लिए 22,346 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कर्णपुर बोचहां के वार्ड 5 के श्याम कुमार सहनी पर 60,501 रुपये, उनसर के वार्ड 8 की प्रियंका देवी पर 39,208 रुपये और राकेश कुमार पर 30,923 रुपये की राजस्व क्षति का आरोप है। छापामारी दल ने मौके से बिजली के तार और रीडिंग मीटर सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है, जिसे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शहरी दो के विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा गठित छापामारी दल ने विभिन्न गांवों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बोचहां विद्युत प्रशाखा के छापामारी दल ने कनीय अभियंता असैनिक/एसटीएफ रंजन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। टीम ने भगवान डढ़िया, कर्णपुर बोचहां और उनसर सहित अन्य स्थानों पर विशेष जांच की। जांच के दौरान बिना मीटर और तार कटिंग कर बिजली का उपयोग करने के मामले सामने आए। बिजली चोरी के इन मामलों से विद्युत विभाग को लगभग 1 लाख 52 हजार 978 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को बोचहां थाने में आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि छापामारी टीम में एसटीएफ के साथ विद्युत मानव बल नवीन कुमार और प्रकाश कुमार साह भी शामिल थे। जांच के दौरान भगवान डढ़िया के वार्ड 13 स्थित बिशहर स्थान के जगन्नाथ ठाकुर पर बिना मीटर के बिजली चोरी के लिए 22,346 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कर्णपुर बोचहां के वार्ड 5 के श्याम कुमार सहनी पर 60,501 रुपये, उनसर के वार्ड 8 की प्रियंका देवी पर 39,208 रुपये और राकेश कुमार पर 30,923 रुपये की राजस्व क्षति का आरोप है। छापामारी दल ने मौके से बिजली के तार और रीडिंग मीटर सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है, जिसे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत विभाग के आवेदन पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *