नालंदा में ‘भगतजी’ मौत मामले में दूसरी पत्नी पर केस:सास-ससुर को भी बनाया आरोपी, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप

नालंदा में ‘भगतजी’ मौत मामले में दूसरी पत्नी पर केस:सास-ससुर को भी बनाया आरोपी, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप

नालंदा में ससुराल पक्ष के मानसिक और आर्थिक शोषण से तंग आकर ‘भगत जी’ के नाम से चर्चित युवक ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक उदय कुमार के पिता रामानंद प्रसाद के बयान पर पत्नी पिंकी कुमारी, ससुर सुकदेव यादव और सास मंजू देवी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मौत से पहले उदय ने एक वीडियो जारी किया था। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। पूरा विवाद इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के रहने वाले उदय के प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ। उदय पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी सरिता देवी से तीन बच्चे भी हैं, लेकिन बीते 17 मार्च को उन्होंने जहानाबाद की पिंकी कुमारी के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद उस पर अपहरण का केस हुआ था। शनिवार को लड़की के परिवार वाले उसे मायके ले गए। भाई का कहना है कि इस कारण ये डिप्रेशन में था। जान बचाने के बाद भी धमकी दी जा रही थी मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि पिंकी शादी से पहले ही गर्भवती थी। जब उसके परिजनों ने सुध नहीं ली, तो उदय ने उसका इलाज करवाया। लड़की ने गर्भपात की कुछ दवाइयां खा ली थी, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। उदय ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, अपना दो यूनिट खून दिया और ऑपरेशन कराकर उसकी जान बचाई। लड़की के घरवाले उसे अपना नहीं रहे थे। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उदय ने ही उसे बचाया, लेकिन उसके बाद लड़की के भाइयों और माता-पिता ने केस खत्म करने के नाम पर 20 लाख की मांग शुरू कर दी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस साजिश में लड़की की बहन (रिंकू कुमारी) भी शामिल है। पत्नी और बच्चों का अब क्या होगा राहुल ने आगे बताया कि दुखद पहलू यह भी है कि जिस पत्नी की जान बचाने के लिए उदय ने अपना दो यूनिट खून दिया और अस्पताल के भारी-भरकम खर्च उठाए, उसी के परिजनों ने उसे मौत के मुहाने पर धकेल दिया। इसी प्रताड़ना से हारकर 23 अप्रैल की सुबह उदय ने रामपुर इलाके में जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस आत्मघाती कदम के बाद उदय की पहली पत्नी और तीन मासूम बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। नालंदा में ससुराल पक्ष के मानसिक और आर्थिक शोषण से तंग आकर ‘भगत जी’ के नाम से चर्चित युवक ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक उदय कुमार के पिता रामानंद प्रसाद के बयान पर पत्नी पिंकी कुमारी, ससुर सुकदेव यादव और सास मंजू देवी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मौत से पहले उदय ने एक वीडियो जारी किया था। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। पूरा विवाद इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के रहने वाले उदय के प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ। उदय पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी सरिता देवी से तीन बच्चे भी हैं, लेकिन बीते 17 मार्च को उन्होंने जहानाबाद की पिंकी कुमारी के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद उस पर अपहरण का केस हुआ था। शनिवार को लड़की के परिवार वाले उसे मायके ले गए। भाई का कहना है कि इस कारण ये डिप्रेशन में था। जान बचाने के बाद भी धमकी दी जा रही थी मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि पिंकी शादी से पहले ही गर्भवती थी। जब उसके परिजनों ने सुध नहीं ली, तो उदय ने उसका इलाज करवाया। लड़की ने गर्भपात की कुछ दवाइयां खा ली थी, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। उदय ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, अपना दो यूनिट खून दिया और ऑपरेशन कराकर उसकी जान बचाई। लड़की के घरवाले उसे अपना नहीं रहे थे। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उदय ने ही उसे बचाया, लेकिन उसके बाद लड़की के भाइयों और माता-पिता ने केस खत्म करने के नाम पर 20 लाख की मांग शुरू कर दी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस साजिश में लड़की की बहन (रिंकू कुमारी) भी शामिल है। पत्नी और बच्चों का अब क्या होगा राहुल ने आगे बताया कि दुखद पहलू यह भी है कि जिस पत्नी की जान बचाने के लिए उदय ने अपना दो यूनिट खून दिया और अस्पताल के भारी-भरकम खर्च उठाए, उसी के परिजनों ने उसे मौत के मुहाने पर धकेल दिया। इसी प्रताड़ना से हारकर 23 अप्रैल की सुबह उदय ने रामपुर इलाके में जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस आत्मघाती कदम के बाद उदय की पहली पत्नी और तीन मासूम बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *