बढ़ते 370 बिरयानी विवाद के बीच प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम हुआ डीएक्टिवेट, आयशा खान ने किया कमेंट

बढ़ते 370 बिरयानी विवाद के बीच प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम हुआ डीएक्टिवेट, आयशा खान ने किया कमेंट

Comedian Pranit More Deactivates Instagram: एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में हुई एक छोटी-सी बातचीत ने सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो की क्लिप वायरल होने के बाद से न सिर्फ कॉमेडियन बल्कि उस ऑडियंस मेंबर को भी भारी कीमत चुकानी पड़ी, जिसने वो विवादित टिप्पणी की थी।

हिमांशु जांगड़ा ने स्टेज पर कही ये बात

प्रणित मोरे के शो के दौरान गुरुग्राम के एक युवक हिमांशु जांगड़ा ने स्टेज पर ये बात कही कि उसने एक लड़की के साथ डेट पर जाकर चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए और उसे उम्मीद थी कि इस खर्च के एवज में उसे कुछ “मिलेगा”। इस बयान पर पूरे कमरे में हंसी गूंजी और कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में रिएक्शन दिया। दरअसल, जैसे ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर पहुंची, यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच का प्रतीक बताते हुए जमकर आलोचना की।

आयशा खान से पहले इन स्टार्स ने भी किया था रिएक्ट

इस मुद्दे पर कई जानी-मानी स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक्ट्रेस आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा कि जिस तरह पूरा कमरा इस बात पर हंस रहा था और होस्ट ने भी इसे मजाक की तरह लिया ये सब मिलकर एक चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खाने पर कुछ 100 रुपये खर्च करना किसी महिला के शरीर पर हक का दावा करने का आधार बन सकता है? इस पर एल्विश यादव, कुशा कपिला, साक्षी शिवदासनी और कई अन्य इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस घटना की निंदा की।

Pranit More

प्रणित ने मांगी माफी और इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया डीएक्टिवेट

कॉमेडियन प्रणित मोरे ने बढ़ते दबाव के बीच सार्वजनिक माफीनामा जारी किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑडियंस मेंबर के विचार उनके निजी विचारों से बिल्कुल अलग हैं। साथ ही, प्रणित मोरे (Pranit More) ने माना कि उन्हें उस टिप्पणी पर हंसने की बजाय उसे उसी वक्त चुनौती देनी चाहिए थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब प्रणित का इंस्टाग्राम अकाउंट @rj_pranit भी एक्सेस नहीं हो रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसे अस्थायी रूप से डीएक्टिवेट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *