दतिया जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए आंधी, बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण होने की संभावना है। गर्म हवाओं की वजह से रही तपिश
भारतीय मृदा जल संरक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के तकनीकी अधिकारी भगवानदास कुशवाह ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी दिशा से औसतन 5.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे गर्म हवाओं का असर बना रहा। तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग धूप से बचने के लिए चेहरे ढककर घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। आने वाले 2 दिन तेज धूप और गर्मी का असर रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि शाम और रात के समय मौसम बदल सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, धूल भरी आंधी आने, बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है।


